आतंकवाद के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: त्राल में पाकिस्तानी आतंकी की संपत्ति कुर्क

जम्मू-कश्मीर के दक्षिण कश्मीर में पुलिस ने आतंकवाद के खिलाफ एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए आतंकी की अचल संपत्ति को कुर्क कर लिया। यह कार्रवाई अवंतिपोरा इलाके में की गई। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, कुर्क की गई संपत्ति मुबाशिर अहमद की है, जो जम्मू-कश्मीर नेशनल ऑपरेटिंग (जेकेएनओपी) संगठन से जुड़ा है।
प्रवक्ता ने बताया कि यह संगठन पीओके से संचालित होता है और घाटी में आतंकवादी गतिविधियों को बढ़ावा देने में संलिप्त है। मुबाशिर अहमद त्राल के सैयदाबाद पस्तूना का निवासी है। जांच में यह सामने आया कि वह स्थानीय नेटवर्क को सक्रिय करने के लिए इलाके में हथियार और गोला-बारूद भेजता था। पुलिस ने कहा कि यह कार्रवाई आतंकवाद को रोकने और उसके सिस्टम को खत्म करने के प्रयास का हिस्सा है।
सुरनकोट में नशा तस्कर की संपत्ति कुर्क
सुरनकोट में पुलिस ने नार्को-टेरर इकोसिस्टम के खिलाफ कार्रवाई करते हुए नशा तस्कर सज्जाद हुसैन शाह की 60 लाख रुपये मूल्य की अचल संपत्ति को कुर्क किया। सज्जाद हुसैन शाह गांव पोठा तहसील सुरनकोट का निवासी है और आदतन अपराधी माना जाता है। वह जिले में कई एनडीपीएस मामलों में शामिल रहा है। पुलिस ने यह कार्रवाई आरोपी की गैरकानूनी कमाई के आधार पर की है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.