यूपी माध्यमिक शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, दो अपर शिक्षा निदेशकों का हुआ तबादला

उत्तर प्रदेश के माध्यमिक शिक्षा विभाग में प्रशासनिक स्तर पर फेरबदल किया गया है। समूह ‘क’ श्रेणी के दो वरिष्ठ अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव करते हुए विभाग ने नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं।
संयुक्त सचिव संदीप परमार की ओर से जारी आदेश के अनुसार, अपर शिक्षा निदेशक (माध्यमिक) सुरेंद्र कुमार तिवारी को अब अपर शिक्षा निदेशक (व्यावसायिक शिक्षा) के पद पर नियुक्त किया गया है। वहीं, अपर शिक्षा निदेशक (व्यावसायिक शिक्षा) मनोज कुमार द्विवेदी को माध्यमिक शिक्षा विभाग में अपर शिक्षा निदेशक (माध्यमिक) की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
आदेश में दोनों अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपने-अपने नए पदस्थापन स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही, कार्यभार ग्रहण करने संबंधी प्रमाण शासन को उपलब्ध कराने के लिए भी कहा गया है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.