हिमाचल में आदमखोर तेंदुए का हमला, 1 की मौत, 5 घायल

मंडी। हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी के भडयाल पंचायत में बुधवार सुबह एक आदमखोर तेंदुए ने जानलेवा हमला कर दिया। हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई और पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हुए। तेंदुआ तीन अलग-अलग गांवों में लोगों पर टूट पड़ा, जिससे ग्रामीणों में दहशत फैल गई।
घायलों में साहिब सिंह (बिहार), चंपा देवी (मलवाणा), दीनानाथ व उनके परिवार के जतिन और रेखा देवी शामिल हैं। मृतक बलवीर सिंह (भ्यूली, मंडी) की मौके पर ही मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, सुबह तेंदुए ने सबसे पहले साहिब सिंह पर हमला किया। इसके बाद लकड़ी लेने जा रही चंपा देवी को निशाना बनाया, लेकिन 68 वर्षीय डागू राम ने डंडे से तेंदुए को भगा कर उनकी जान बचाई। इसके बाद तेंदुआ दीनानाथ और उनके परिवार पर टूट पड़ा, जिससे तीन और घायल हो गए।
घायलों को नेरचौक मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। एसडीएम स्मृतिका नेगी ने पुष्टि की कि एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि पांच अन्य घायल हैं।
ग्रामीणों ने डंडे और अन्य हथियार लेकर तेंदुए का पीछा किया और उसे मार गिराया। वन विभाग के उप अरण्यपाल वासु डोगर ने बताया कि सूचना मिलने के तुरंत बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कार्रवाई जारी है।
इस घटना से आसपास के ग्रामीणों में सुरक्षा को लेकर सतर्कता बढ़ गई है, और वन विभाग ने भविष्य में ऐसे हमलों से निपटने के लिए अतिरिक्त कदम उठाने की बात कही है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.