शादी का वादा कर शोषण और धर्म परिवर्तन का दबाव: मेरठ में मॉडल ने दर्ज कराई शिकायत

मेरठ के सरधना थाना क्षेत्र से एक मॉडल ने गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पीड़िता का कहना है कि कस्बे के ही एक युवक ने शादी का झांसा देकर लंबे समय तक उसके साथ शारीरिक शोषण किया और बाद में उस पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने लगा।
पीड़िता ने एसएसपी कार्यालय पहुंचकर लिखित शिकायत दी, जिसके बाद मामले की जांच पुलिस को सौंप दी गई है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, शिकायत के आधार पर जांच प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और तथ्यों की पड़ताल की जा रही है।
पीड़िता ने बताया कि वर्ष 2016 में उसकी पहचान आरोपी युवक से हुई थी। उसका आरोप है कि युवक ने उसे मुंबई में मॉडलिंग के बेहतर अवसर दिलाने का भरोसा देकर अपने साथ ले गया। इसी दौरान शादी का वादा कर उसके साथ संबंध बनाए और करीब एक दशक तक उसका शारीरिक और आर्थिक शोषण करता रहा।
आरोप यह भी है कि जब पीड़िता ने शादी की बात उठाई, तो युवक ने उस पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाना शुरू कर दिया। वहीं, पीड़िता के पिता द्वारा विरोध करने पर आरोपी ने मारपीट की और शिकायत करने पर निजी तस्वीरें और वीडियो वायरल करने की धमकी दी।
इसके अलावा, युवती ने यह भी आरोप लगाया है कि आरोपी ने इस दौरान उससे लगभग 50 लाख रुपये की ठगी भी की।
मामले पर सीओ सरधना आशुतोष कुमार ने बताया कि शिकायत प्राप्त हो चुकी है और सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.