सड़क चौड़ीकरण में शहीदों की मूर्तियां क्षतिग्रस्त, सीएम योगी ने कंपनी ब्लैकलिस्ट की

शाहजहांपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शहर में सड़क चौड़ीकरण के दौरान शहीदों की मूर्तियां क्षतिग्रस्त होने की घटना पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की है। उन्होंने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोषियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने और मूर्तियों को सम्मानपूर्वक पुनर्स्थापित करने के आदेश दिए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि शहीदों का अपमान कतई स्वीकार्य नहीं है और इस तरह की लापरवाही करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने और जिम्मेदार कंपनी के खिलाफ ब्लैक लिस्ट करने के निर्देश भी दिए। कंपनी से सड़क चौड़ीकरण का काम भी सीएम के आदेश पर वापस ले लिया गया है।
सीएम योगी ने विशेष रूप से कहा कि शहीदों की मूर्तियों को सम्मानजनक तरीके से सही स्थान पर पुनर्स्थापित किया जाए और इस संबंध में सभी आवश्यक कदम उठाए जाएँ।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.

























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.