सिरमौर में भीषण अग्निकांड: एक ही परिवार के छह लोगों की मौत

सिरमौर। जिला सिरमौर के श्रीरेणुकाजी विधानसभा क्षेत्र की धनडूरी पंचायत के तलंगाना गांव में देर रात करीब 3 बजे भीषण आग लगने से एक ही परिवार के छह सदस्यों की मौत हो गई। मृतकों में कविता देवी (पत्नी लोकेंद्र सिंह), सारिका (9 वर्ष), कृतिका (3 वर्ष), तृप्ता देवी (44 वर्ष) और नरेश कुमार शामिल हैं।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी और इसके चलते एलपीजी सिलेंडर फट गया, जिससे घर पूरी तरह जलकर राख हो गया। इस हादसे में कुछ पालतू मवेशियों की भी जान गई। घायल एक व्यक्ति को तुरंत रेस्क्यू कर राजगढ़ अस्पताल भेजा गया, जहां उसका इलाज जारी है।
एसडीएम संगडाह सुनील कुमार और पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्यों में जुट गई हैं।
राजनीतिक नेताओं ने जताया शोक
इस हृदयविदारक घटना पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, सांसद सुरेश कश्यप, पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल और शांता कुमार ने गहरा शोक व्यक्त किया।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि सिरमौर के नौहराधार क्षेत्र में हुए इस दुखद हादसे ने पूरे प्रदेश को झकझोर दिया है। उन्होंने दिवंगत आत्माओं की शांति की कामना करते हुए शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की।
भाजपा नेतृत्व ने जिला प्रशासन से आग्रह किया है कि पीड़ित परिवार को तत्काल राहत, मुआवजा और पुनर्वास की पूरी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। पार्टी की ओर से भी इस कठिन समय में परिवार के साथ हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया गया है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.