मेरठ: वलीमा फायरिंग केस में बड़ा एक्शन, मुठभेड़ में तीन आरोपी गिरफ्तार

HIGHLIGHTS
- मेरठ के लोहियानगर थाना क्षेत्र स्थित स्टार हेरिटेज मैरिज होम में 12 मई को वलीमा समारोह के दौरान हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शनिवार तड़के तीन आरोपियों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया।
- इस घटना में दो भाइयों और ढाई साल के मासूम सहित तीन लोग घायल हो गए थे।
- पुलिस के अनुसार, मुठभेड़ में 25-25 हजार रुपये के इनामी मुख्य आरोपी जुनैद उर्फ काला, उसका भाई सुहैल और उनका साथी हारिस शामिल थे।
- कार्रवाई के दौरान तीनों के पैरों में गोली लगी, जबकि पुलिस टीम का हेड कांस्टेबल मोहित…
मेरठ के लोहियानगर थाना क्षेत्र स्थित स्टार हेरिटेज मैरिज होम में 12 मई को वलीमा समारोह के दौरान हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शनिवार तड़के तीन आरोपियों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। इस घटना में दो भाइयों और ढाई साल के मासूम सहित तीन लोग घायल हो गए थे।
पुलिस के अनुसार, मुठभेड़ में 25-25 हजार रुपये के इनामी मुख्य आरोपी जुनैद उर्फ काला, उसका भाई सुहैल और उनका साथी हारिस शामिल थे। कार्रवाई के दौरान तीनों के पैरों में गोली लगी, जबकि पुलिस टीम का हेड कांस्टेबल मोहित कुमार भी फायरिंग में घायल हो गए।
एसएसपी अविनाश पांडेय के निर्देश पर पूरे जिले में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छह विशेष टीमों का गठन किया गया था। इसी दौरान कॉम्बिंग ऑपरेशन के तहत पुलिस ने बाइक सवार संदिग्धों को रोकने की कोशिश की, लेकिन वे भागने लगे।
बाजोट अंडरपास के पास घेराबंदी के दौरान पुलिस ने जुनैद और हारिस को पकड़ लिया, लेकिन इस दौरान आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में दोनों घायल होकर गिर पड़े। इस दौरान एक हेड कांस्टेबल भी गोली लगने से घायल हो गए।
तीसरा आरोपी सुहैल मौके से फरार हो गया था, जिसे बाद में परतापुर क्षेत्र में चलाए गए कॉम्बिंग ऑपरेशन के दौरान पुलिस ने घेरकर पकड़ लिया। मुठभेड़ में वह भी पैर में गोली लगने से घायल हुआ। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस ने मौके से एक पिस्टल, दो तमंचे और एक बाइक बरामद की है।
वलीमा समारोह में हुई थी फायरिंग
यह घटना 12 मई की है, जब वलीमा समारोह के दौरान पुरानी रंजिश के चलते मैरिज होम में अचानक फायरिंग शुरू कर दी गई थी। इस हमले में बुनकर नगर निवासी इरफान गाजी, उनके भाई राजा और ढाई वर्षीय बच्चा हम्माद गंभीर रूप से घायल हो गए थे। सभी का इलाज अस्पताल में चल रहा है।
इस मामले में पीड़ित पक्ष की ओर से जुनैद, सुहैल, उवैश और उनके पिता जाहिद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था, जबकि जांच में हारिस का नाम भी सामने आया था।
रंजिश और अवैध गतिविधियों से जुड़ा विवाद
पुलिस जांच में सामने आया है कि दोनों पक्ष कथित रूप से अवैध सट्टा और नशे के कारोबार से जुड़े रहे हैं, जिसके चलते उनके बीच लंबे समय से रंजिश चल रही थी। घटना के पीछे पुरानी दुश्मनी और व्यक्तिगत विवाद भी कारण बताया जा रहा है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.