मेरठ: साकेत आईटीआई में 17 जून को रोजगार मेला, 50 से अधिक कंपनियां करेंगी भर्ती

HIGHLIGHTS
- तकनीकी शिक्षा प्राप्त बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार का बड़ा अवसर सामने आ रहा है।
- 17 जून को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, साकेत परिसर में एक विशाल रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा, जिसमें 50 से अधिक नामी कंपनियां भाग लेंगी।
- इस रोजगार मेले के जरिए लगभग 5 हजार से अधिक युवाओं को नौकरी और प्रशिक्षण के अवसर मिलने की संभावना है।
- मेले में मेरठ मंडल के मेरठ, हापुड़, बुलंदशहर, बागपत, गौतमबुद्ध नगर और गाजियाबाद जिलों के अभ्यर्थी हिस्सा ले सकेंगे।
- आयोजन में एलएंडटी, एसडीवी एडुटेक प्राइवेट लिमिटे…
मेरठ। तकनीकी शिक्षा प्राप्त बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार का बड़ा अवसर सामने आ रहा है। 17 जून को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, साकेत परिसर में एक विशाल रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा, जिसमें 50 से अधिक नामी कंपनियां भाग लेंगी।
इस रोजगार मेले के जरिए लगभग 5 हजार से अधिक युवाओं को नौकरी और प्रशिक्षण के अवसर मिलने की संभावना है। मेले में मेरठ मंडल के मेरठ, हापुड़, बुलंदशहर, बागपत, गौतमबुद्ध नगर और गाजियाबाद जिलों के अभ्यर्थी हिस्सा ले सकेंगे।
आयोजन में एलएंडटी, एसडीवी एडुटेक प्राइवेट लिमिटेड, सी-डैक, लेगप्रो सॉल्यूशन, आरएसटी ग्रुप ऑफ सर्विसेज, होली हर्ब्स, पुखराज हेल्थ केयर, डॉ. रेड्डी फाउंडेशन और जैन क्लीन टेक प्राइवेट लिमिटेड सहित कई प्रतिष्ठित कंपनियां विभिन्न पदों पर भर्ती करेंगी।
जिलाधिकारी डॉ. वीके सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि इस मेले में आईटीआई, पॉलिटेक्निक, बीटेक और अन्य तकनीकी कोर्स कर चुके युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान किए जाएंगे। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन और दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल विकास योजना के तहत प्रशिक्षित अभ्यर्थियों को भी भागीदारी का मौका मिलेगा।
उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार के “रोजगार भी, सम्मान भी” अभियान को गति देने के उद्देश्य से इस रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है, ताकि अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार से जोड़ा जा सके।
इस आयोजन से नौकरी की तलाश कर रहे हजारों युवाओं को एक ही मंच पर विभिन्न कंपनियों से सीधे जुड़ने का अवसर मिलेगा, जिससे उन्हें रोजगार पाने में आसानी होगी।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.

























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.