26 जनवरी को बदला मेट्रो का समय, सुबह 3 बजे से शुरू होंगी सेवाएं

गणतंत्र दिवस समारोह देखने राजधानी आने वाले लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए दिल्ली मेट्रो इस बार सामान्य समय से काफी पहले सेवाएं शुरू करेगी। 26 जनवरी 2026, सोमवार को दिल्ली मेट्रो की सभी लाइनों पर ट्रेनों का संचालन सुबह 3 बजे से किया जाएगा।
डीएमआरसी के अनुसार, सुबह 6 बजे तक हर लाइन पर मेट्रो 15-15 मिनट के अंतराल पर उपलब्ध रहेगी। इसके बाद पूरे दिन ट्रेनों का संचालन नियमित समय-सारणी के अनुसार किया जाएगा।
यात्रियों से अपील की गई है कि वे अपनी यात्रा की योजना पहले से बना लें और प्रारंभिक सेवाओं का अधिकतम लाभ उठाएं। सुरक्षा जांच और संभावित भीड़ को देखते हुए यात्रियों को समय से पहले स्टेशन पहुंचने की सलाह दी गई है।
गणतंत्र दिवस के दिन मेट्रो नेटवर्क के सभी स्टेशनों पर पार्किंग सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी।
नमो भारत के दो स्टेशनों पर अस्थायी रूप से बंद रहेगी पार्किंग
नेशनल कैपिटल रीजन ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (NCRTC) ने बताया है कि न्यू अशोक नगर और आनंद विहार नमो भारत स्टेशनों पर पार्किंग सुविधा 25 जनवरी दोपहर 2 बजे से 26 जनवरी दोपहर 2 बजे तक बंद रहेगी।
यात्रियों से अनुरोध है कि वे वैकल्पिक व्यवस्था के साथ यात्रा की योजना बनाएं और सुरक्षा जांच को ध्यान में रखते हुए अतिरिक्त समय लेकर स्टेशन पहुंचें।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.




















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.