विधायक अतुल प्रधान ने सरधना में ब्राह्मण समाज सम्मेलन का किया आयोजन

सरधना रोड स्थित एक मंडप में रविवार को विधायक अतुल प्रधान ने ब्राह्मण समाज सम्मेलन का आयोजन किया। सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने बताया कि 13 साल की मेहनत के बाद उन्होंने चुनाव जीत हासिल किया। इतने वर्षों की असफलताओं के बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी और यह सफलता जनता के प्यार और समर्थन का नतीजा है।
विधायक अतुल प्रधान का समाज के लोगों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान परशुराम की तस्वीर पर माल्यार्पण करके की गई। इस दौरान अतुल प्रधान ने सीधे तौर पर नाम लिए बिना सरधना के पूर्व विधायक संगीत सोम पर भी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि उनके विरोधी भाषणों में हिंदू-मुस्लिम और भारत-पाकिस्तान का मुद्दा जोड़कर लोगों को बांटना चाहते हैं, जबकि वे केवल जनता के हित के लिए काम कर रहे हैं।
अतुल प्रधान ने बताया कि उन्होंने प्राइवेट अस्पतालों के खिलाफ धरना दिया क्योंकि वहां इलाज महंगा होने के कारण गरीब लोग सुविधा नहीं ले पाते और सरकारी अस्पतालों की स्थिति भी दयनीय है। उन्होंने यह भी कहा कि वे सभी जातियों का सम्मान करते हैं।
कार्यक्रम के अंत में विधायक ने समाज के लोगों को सम्मानित किया। इस अवसर पर मुन्नू प्रधान, सुनील, शौकेंद्र भारद्वाज, राहुल, अंकित, विनीत शर्मा, राजीव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.