ईडी की 1xBet जांच में शामिल हुए सांसद, क्रिकेटर और फिल्मी सितारे; करोड़ों की संपत्ति जब्त

नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की 1xBet अवैध सट्टेबाजी एप के खिलाफ चल रही जांच में अब क्रिकेटरों और फिल्म सितारों के बाद एक सांसद का नाम भी सामने आया है। इस मामले में अब तक 19 करोड़ रुपये की संपत्तियां अटैच की जा चुकी हैं, जिसमें शुक्रवार को 7.93 करोड़ रुपये की नई जब्ती शामिल है। जांच के दायरे में आने वाले दिनों में कई अन्य जाने-माने व्यक्तियों के भी शामिल होने की संभावना जताई जा रही है।
सूत्रों के अनुसार, ईडी ने जांच में यह पाया है कि मामले में शामिल कई पूर्व क्रिकेटर, फिल्म अभिनेता और सार्वजनिक हस्तियों ने अपने एजेंटों के जरिए 1xBet का प्रमोशन किया। आरोप है कि विदेशी कंपनियों और विज्ञापन एजेंसियों के साथ अनुबंध के माध्यम से लेन-देन किए गए, ताकि अवैध फंड के स्रोत को छिपाया जा सके।
कौन-कौन हैं रडार पर
ईडी द्वारा जब्त की गई संपत्तियों में शामिल प्रमुख नाम हैं पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह, रॉबिन उथप्पा, अंकुश हजरा; फिल्मी हस्तियां सोनू सूद, उर्वशी रौतेला, नेहा शर्मा, मिमी चक्रवर्ती; और तृणमूल कांग्रेस की पूर्व सांसद।
संपत्तियों का ब्यौरा
-
युवराज सिंह: 2.5 करोड़ रुपये
-
रॉबिन उथप्पा: 8.26 लाख रुपये
-
उर्वशी रौतेला: 2.02 करोड़ रुपये (मां के नाम पर)
-
सोनू सूद: 1 करोड़ रुपये
-
मिमी चक्रवर्ती: 59 लाख रुपये
-
अंकुश हजरा: 47.20 करोड़ रुपये
-
नेहा शर्मा: 1.26 करोड़ रुपये
ईडी ने इससे पहले 1xBet मामले में शिखर धवन से जुड़ी 4.55 करोड़ रुपये और पूर्व भारतीय बल्लेबाज सुरेश रैना से 6.64 करोड़ रुपये की संपत्तियां भी अटैच की थीं।
मामले की संक्षिप्त जानकारी
जांच में पता चला है कि 1xBet भारत में बिना अनुमति के काम कर रहा था और सोशल मीडिया, ऑनलाइन वीडियो और प्रिंट मीडिया के जरिए भारतीय यूजर्स को टारगेट कर रहा था। एंडोर्समेंट के लिए भुगतान विदेशी बिचौलियों के जरिए लेयर्ड ट्रांजैक्शन के माध्यम से किया गया, ताकि अवैध स्रोत को छिपाया जा सके। ईडी का दावा है कि ये गतिविधियां अवैध सट्टेबाजी से होने वाली कमाई से जुड़ी हैं।
यह मामला अब धीरे-धीरे बड़े पैमाने पर फैलता जा रहा है और आने वाले दिनों में कई अन्य सार्वजनिक हस्तियों और राजनीतिक व्यक्तियों का नाम जांच के दायरे में आने की संभावना है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.