मुजफ्फरनगर: सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत

मुजफ्फरनगर। नेशनल हाईवे-58 पर मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसा भंगेला के पास उस समय हुआ, जब तेज रफ्तार से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने पीछे से बाइक को टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और अस्पताल पहुंचने पर उसकी मौत हो गई।
रतनपुरी थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर कला गांव निवासी 40 वर्षीय कामिल पुत्र असगर बाइक से मेरठ की ओर से अपने गांव लौट रहा था। जैसे ही वह हाईवे पर भंगेला के पास पहुंचा, पीछे से आए वाहन ने ओवरटेक करने के प्रयास में उसकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कामिल सड़क पर गिर पड़ा।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल सरकारी अस्पताल भिजवाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे और गहरा आक्रोश जताते हुए हंगामा किया। पुलिस ने उन्हें समझाया और जल्द ही वाहन चालक की पहचान कर गिरफ्तारी का भरोसा दिया, जिसके बाद स्थिति शांत हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.