मुजफ्फरनगर: धरना-प्रदर्शन के बीच आउटसोर्सिंग कर्मचारियों में मारपीट

HIGHLIGHTS
- नगर पालिका में चल रहे धरना-प्रदर्शन के बीच आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के दो पक्षों में विवाद गहराता नजर आया।
- बुधवार को जेएस एनवीरोन सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड के कर्मचारियों ने नगर कोतवाली पहुंचकर जमकर विरोध प्रदर्शन किया और पुलिस पर शिकायत को गंभीरता से न लेने का आरोप लगाया।
- कर्मचारियों का कहना है कि नगर पालिका में जारी धरने में शामिल होने के लिए उन पर लगातार दबाव बनाया जा रहा था।
- आरोप है कि जब उन्होंने धरने में शामिल होने से इनकार किया तो कुछ लोगों ने उनके साथ मारपीट की।
- महिला कर्मचा…
मुजफ्फरनगर। नगर पालिका में चल रहे धरना-प्रदर्शन के बीच आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के दो पक्षों में विवाद गहराता नजर आया। बुधवार को जेएस एनवीरोन सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड के कर्मचारियों ने नगर कोतवाली पहुंचकर जमकर विरोध प्रदर्शन किया और पुलिस पर शिकायत को गंभीरता से न लेने का आरोप लगाया।
कर्मचारियों का कहना है कि नगर पालिका में जारी धरने में शामिल होने के लिए उन पर लगातार दबाव बनाया जा रहा था। आरोप है कि जब उन्होंने धरने में शामिल होने से इनकार किया तो कुछ लोगों ने उनके साथ मारपीट की।

महिला कर्मचारियों से अभद्रता का आरोप
पीड़ित पक्ष ने यह भी आरोप लगाया है कि महिला कर्मचारियों के साथ अभद्र व्यवहार किया गया और उनके खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियां की गईं।
कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर नितेश कुमार द्वारा दी गई शिकायत में कहा गया है कि नगर पालिका परिसर में ड्यूटी के दौरान कुछ लोगों ने मारपीट की, कार्यालय में हंगामा किया और जान से मारने की धमकी भी दी। उनका दावा है कि पूरी घटना सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गई है।

पुलिस कार्रवाई न होने का आरोप
पीड़ित कर्मचारियों का आरोप है कि घटना की सूचना पहले ही पुलिस को दी गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई न होने पर उन्हें मजबूर होकर कोतवाली पहुंचना पड़ा। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ तत्काल मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग की है।
जांच में जुटी पुलिस
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज की जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.