मुजफ्फरनगर: शराब के नशे में पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट

मुजफ्फरनगर के छपार थाना क्षेत्र के सिंभालकी गांव में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की दो विशेष टीमें गठित की गई हैं।
जानकारी के अनुसार, गांव में डायल 112 पर हत्या की सूचना मिलने के बाद पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। प्राथमिक जांच में सामने आया कि 50 वर्षीय पूरन सिंह उर्फ पिंटू ने अपनी पत्नी 45 वर्षीय सविता पर खुर्पी से हमला कर उसकी हत्या कर दी और फरार हो गया।
घटना के समय घर में केवल आरोपी की 90 वर्षीय मां मौजूद थीं, जबकि दंपती के बच्चे घर पर नहीं थे। बुजुर्ग महिला सदमे की स्थिति में थीं, जिसके कारण घटना से जुड़ी पूरी जानकारी स्पष्ट नहीं हो सकी।
पुलिस के अनुसार, आरोपी शराब पीने का आदी था और प्रारंभिक तौर पर घटना के पीछे नशे की हालत में विवाद को कारण माना जा रहा है। फील्ड यूनिट ने मौके से महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्र किए हैं, जिन्हें जांच में शामिल किया जा रहा है।
सीओ सदर डॉ. रविशंकर मिश्रा ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। थाना छपार पुलिस की दो टीमों को उसकी तलाश में लगाया गया है, जो संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही हैं।
इस घटना के बाद पूरे गांव में शोक और आक्रोश का माहौल है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.