मुजफ्फरनगर: मोहर्रम जुलूस से पहले शिव चौक पर विशेष व्यवस्थाएं, प्रशासन सतर्क

HIGHLIGHTS
- मुजफ्फरनगर: मोहर्रम जुलूस के शांतिपूर्ण और व्यवस्थित संचालन को सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस विभाग पूरी तरह सतर्क मोड में है।
- जनपद के प्रमुख और संवेदनशील धार्मिक स्थल शिव चौक पर इस बार सुरक्षा के साथ-साथ विशेष व्यवस्थाएं भी की गई हैं।
- प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि मंदिर को पूरी तरह ढका नहीं गया है, बल्कि केवल उस हिस्से को लाल कपड़े और फूलों से सजाया गया है, जो जुलूस के मार्ग की ओर पड़ता है।
- मंदिर का बाकी हिस्सा सामान्य रूप से खुला रखा गया है।
- यह व्यवस्था जुलूस के सुचारू मार्ग और स…
मुजफ्फरनगर: मोहर्रम जुलूस के शांतिपूर्ण और व्यवस्थित संचालन को सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस विभाग पूरी तरह सतर्क मोड में है। जनपद के प्रमुख और संवेदनशील धार्मिक स्थल शिव चौक पर इस बार सुरक्षा के साथ-साथ विशेष व्यवस्थाएं भी की गई हैं।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि मंदिर को पूरी तरह ढका नहीं गया है, बल्कि केवल उस हिस्से को लाल कपड़े और फूलों से सजाया गया है, जो जुलूस के मार्ग की ओर पड़ता है। मंदिर का बाकी हिस्सा सामान्य रूप से खुला रखा गया है। यह व्यवस्था जुलूस के सुचारू मार्ग और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए की गई है।

निर्धारित रूट के अनुसार मोहर्रम का जुलूस भगत सिंह रोड से होते हुए शिव चौक पहुंचेगा और वहां से मंदिर के पीछे वाले मार्ग से आगे बढ़कर रुड़की रोड की ओर जाएगा। इसी को ध्यान में रखते हुए मंदिर के संबंधित हिस्से को अस्थायी रूप से कवर किया गया है।
शिव चौक और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया गया है। भीड़ नियंत्रण के लिए बैरिकेडिंग की गई है, जबकि आपात स्थिति में तुरंत सूचना और निर्देश देने के लिए अतिरिक्त साउंड सिस्टम भी लगाया गया है।
पूरे क्षेत्र में पुलिस, पीएसी और अन्य सुरक्षा बलों की भारी तैनाती की गई है। वरिष्ठ अधिकारी लगातार मौके पर मौजूद रहकर स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले कुछ संगठनों द्वारा जुलूस के मार्ग को शिव चौक और हनुमान चौक से बदलने की मांग की गई थी, लेकिन प्रशासन ने पारंपरिक मार्ग को ही बरकरार रखा है और सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया है।
समाचार लिखे जाने तक जुलूस भगत सिंह रोड की ओर बढ़ रहा था और जल्द ही शिव चौक पहुंचने की संभावना थी। प्रशासन ने सभी से शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.




























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.