मुजफ्फरनगर: अनुदानित यूरिया की तलाश में कई फैक्ट्रियों पर छापेमारी

मुजफ्फरनगर: शासन के निर्देश के बाद जनपद में टेक्निकल ग्रेड यूरिया का सही उपयोग सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न इकाइयों पर जांच अभियान चलाया गया। जिला कृषि अधिकारी राहुल सिंह तेवतिया के नेतृत्व में हुई इस छापेमारी में यह पता लगाया गया कि कहीं अनुदानित यूरिया का गलत तरीके से उत्पादन या स्टॉक तो नहीं किया जा रहा।
जांच अभियान के दौरान कुल 10 इकाइयों का निरीक्षण किया गया, जिनमें सप्तम डेकोर, त्रिवेणी इंजीनियरिंग, सिल्वर इंडस्ट्रीज, जय भवानी वुड्स, टिकोला डिस्टलरी, त्रिवेणी शुगर मिल खतौली, बजाज शुगर मिल भसना, प्रधान पेट्रोल पंप बुढ़ाना और गोकुलचंद श्री चंद खतौली पेट्रोल पंप शामिल थे। इनमें से नौ इकाइयों पर अनुदानित यूरिया का कोई स्टॉक नहीं मिला।
वहीं, प्लाईवुड निर्माण कंपनी सुपा पैनल एलएलपी में जांच के दौरान फैक्ट्री परिसर में टेक्निकल ग्रेड यूरिया उपलब्ध पाया गया। इस यूरिया का नमूना लेकर आगे की जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया गया है।
जिला कृषि अधिकारी ने कहा कि यह अभियान यूरिया के सही और वैधानिक उपयोग को सुनिश्चित करने के लिए नियमित रूप से जारी रहेगा और नियमों के उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.