मुजफ्फरनगर: संदीप खत्री के पटाभिषेक समारोह में जुटेंगे साधु-संत, 20 अगस्त को आयोजन

HIGHLIGHTS
- कार्यक्रम का आयोजन आगामी 20 अगस्त को पंजाबी बरात घर में किया जाएगा
- अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत डॉ. रविंद्र पुरी मौजूद रहेंगे
- मां मनसा देवी ट्रस्ट से जुड़े महंत डॉ. रविंद्र पुरी समारोह में शामिल होंगे
मुजफ्फरनगर: आगामी 20 अगस्त को श्री संदीप खत्री जी के पटाक्षेप समारोह का भव्य आयोजन पंजाबी बारात घर में किया जाएगा। समारोह में अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मां मनसा देवी ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री महंत डॉ. रविंद्र पुरी जी तथा श्री श्री महामंडलेश्वर कैलाशानंद गिरी जी महाराज सहित अनेक साधु-संतों के उपस्थित रहने की संभावना है।
समारोह को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इसी क्रम में आज देहात भवन में कार्यक्रम का निमंत्रण देने के लिए श्री संदीप खत्री जी महाराज पहुंचे।

इस अवसर पर पूर्व सभासद राजकुमार सिद्धार्थ और भाजपा नेता श्रवण मोगा भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम को लेकर आयोजकों और स्थानीय लोगों में उत्साह देखा जा रहा है।
आयोजकों के अनुसार, 20 अगस्त को होने वाले इस समारोह में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और गणमान्य लोगों के शामिल होने की उम्मीद है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.