मुजफ्फरनगर: शिया समुदाय ने खामेनेई की हत्या के विरोध में निकाला जुलूस

मुजफ्फरनगर। ईरान के सर्वोच्च नेता अली खामेनेई के अमेरिका और इजरायल के कथित हमले में मारे जाने के विरोध में शिया समुदाय के लोगों ने शुक्रवार को सड़कों पर प्रदर्शन किया। लोगों ने शोक और आक्रोश दोनों व्यक्त किए। महिला और बच्चे भी इस जुलूस में शामिल हुए और उन्होंने खामेनेई की तस्वीरें लेकर श्रद्धांजलि अर्पित की।
शिया समुदाय ने इस घटना को अमेरिका-इजरायल की हत्या करार देते हुए किदवईनगर और जैनबिया से फक्करशाह चौक तक जुलूस निकाला। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि ईरान के सुप्रीम लीडर की हत्या समाज में गहरा दुख और रोष पैदा करने वाली घटना है।
जुलूस के दौरान धर्मगुरु ने मंच से कहा कि इस हमले ने सभी शियाओं के दिलों को चोट पहुंचाई है। लोग खामेनेई को याद करते हुए आंसू बहाते रहे और अमेरिका तथा इजरायल के नेताओं के खिलाफ विरोध जताया। पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए और जुलूस शांतिपूर्वक समाप्त हुआ।
जुलूस के अंत में, डीएम के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपा गया। प्रदर्शन में आसिफ अली, हसन नवाज जैदी, ताबिश, गुलाम अब्बास, जावेद जैदी, हिलाल जैदी और असगर अली सहित कई लोग शामिल रहे।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.