एनसीपी प्रमुख शरद पवार मुंबई के अस्पताल में एडमिट

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के प्रमुख और राज्यसभा सांसद शरद पवार को नियमित स्वास्थ्य जांच के लिए मुंबई के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, उन्हें दो दिन पहले ब्रीच कैंडी अस्पताल में एडमिट किया गया था।
सूत्रों के अनुसार, शरद पवार फिलहाल नियमित जांच और फॉलो-अप के लिए अस्पताल में हैं और उनकी स्थिति को लेकर कोई गंभीर चिंता की बात नहीं बताई जा रही है।
हाल ही में उन्होंने व्हीलचेयर पर बैठकर राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली थी और दिल्ली में मीडिया से बातचीत भी की थी।
इससे पहले फरवरी महीने में महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री शरद पवार को सीने में संक्रमण और डिहाइड्रेशन की समस्या के चलते पुणे के एक अस्पताल में दो बार भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों की निगरानी में उनका उपचार किया गया था।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.



















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.