अश्लील कमेंट मामला: परेशान होकर थाने पहुंची सौरव गांगुली की पत्नी डोना, दर्ज कराई शिकायत

कोलकाता। बंगाल क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष और पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान सौरव गांगुली की पत्नी डोना गांगुली को हाल ही में इंटरनेट पर अपमानजनक टिप्पणियों और बॉडी शेमिंग का सामना करना पड़ा। इस मामले में उन्होंने कोलकाता ठाकुरपुकुर थाने में औपचारिक शिकायत दर्ज कराई है।
डोना गांगुली ने बताया कि हाल ही में कोलकाता फिल्म फेस्टिवल में उनके डांस परफॉर्मेंस के बाद सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियां की गईं और उनकी बॉडी का मज़ाक उड़ाया गया। उन्होंने कहा कि यह उनके 45 वर्षों के पेशेवर ओडिशी करियर और कला की प्रतिष्ठा के लिए गंभीर नुकसान है।
शिकायत में डोना ने एक विशेष फेसबुक पेज का जिक्र किया, जहां उनकी तस्वीरें पोस्ट कर उन्हें अपमानित करने और बदनाम करने के लिए अश्लील और आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया गया। उन्होंने पोस्ट के स्क्रीनशॉट और संबंधित मोबाइल नंबर पुलिस को सौंपे हैं, जिससे आरोपी की पहचान की जा सके।
पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ FIR दर्ज की है। जांच अधिकारी डिजिटल सबूतों का विश्लेषण कर रहे हैं ताकि यह पता लगाया जा सके कि पोस्ट्स के पीछे कौन है और उनकी मंशा क्या थी। पुलिस साइबर सेल की मदद से पूरे मामले की ट्रेसिंग कर रही है। आरोपी की पहचान होने पर उन पर मानहानि, साइबर बुलिंग और आईटी एक्ट के तहत कार्रवाई की जा सकती है।
सौरव गांगुली वर्तमान में बंगाल क्रिकेट एसोसिएशन (CAB) के अध्यक्ष हैं और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) में भी शीर्ष पद पर रह चुके हैं। 53 वर्षीय सौरव ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 113 टेस्ट और 311 वनडे मुकाबले खेल चुके हैं।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.