ओलंपिक: आईओसी ने महिला खेलों में ट्रांसजेंडर खिलाड़ियों की भागीदारी पर लगाया बैन

लॉस एंजेलेस: अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) ने 2028 में होने वाले लॉस एंजेलिस ओलंपिक से पहले महिलाओं के खेल में ट्रांसजेंडर खिलाड़ियों की भागीदारी पर बड़ा फैसला लिया है। गुरुवार को आईओसी ने नई योग्यता नीति को मंजूरी दी है, जिसके तहत अब महिला वर्ग की किसी भी प्रतियोगिता में केवल बायोलॉजिकल महिलाएं ही भाग ले सकेंगी।
आईओसी के अनुसार, यह नियम व्यक्तिगत और टीम खेल दोनों पर लागू होगा और इसका उद्देश्य महिला प्रतियोगिताओं में निष्पक्षता, सुरक्षा और अखंडता सुनिश्चित करना है। आईओसी ने यह भी स्पष्ट किया कि नई नीति केवल ओलंपिक स्तर पर लागू होगी और इसका असर जमीनी स्तर या मनोरंजक खेल आयोजनों पर नहीं पड़ेगा।
आईओसी ने अपने कार्यकारी बोर्ड की बैठक के बाद 10 पृष्ठों का नीति दस्तावेज जारी किया। इस नीति के अंतर्गत दो बार की ओलंपिक चैंपियन और धाविका कैस्टर सेमेन्या जैसी एथलीटों पर भी नियम लागू होंगे। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि वर्तमान में ओलंपिक स्तर पर कितनी ट्रांसजेंडर महिलाएं प्रतिस्पर्धा कर रही हैं।The International Olympic Committee announces new Policy on the Protection of the Female (Women’s) Category in Olympic Sport.
— IOC MEDIA (@iocmedia) March 26, 2026
Read: https://t.co/QcU5IVxyTi pic.twitter.com/3brHorx1k8
आईओसी ने बताया कि यह नियम जुलाई 2028 से लॉस एंजेलिस ओलंपिक में प्रभावी होगा और इसके जरिए महिलाओं के खेल में प्रतिस्पर्धा और सुरक्षा को सुनिश्चित किया जाएगा।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.