बलिया में ओमप्रकाश राजभर ने पूर्व सांसद को दी श्रद्धांजलि, विपक्ष पर साधा निशाना

HIGHLIGHTS
- बलिया के बेल्थरारोड क्षेत्र स्थित टंगुनिया गांव में बुधवार को उत्तर प्रदेश सरकार के पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर पहुंचे, जहां उन्होंने पूर्व सांसद स्वर्गीय हरिनारायण राजभर के पैतृक आवास पर पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
- इस दौरान मंत्री ने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी और पूर्व सांसद के निधन को पूर्वांचल की राजनीति के लिए बड़ी क्षति बताया।
- पत्रकारों से बातचीत में ओमप्रकाश राजभर ने केंद्र सरकार द्वारा लाए गए महिला आरक्षण विधेयक की सराहना की।
- उन्होंने कहा कि प्रधानम…
बलिया के बेल्थरारोड क्षेत्र स्थित टंगुनिया गांव में बुधवार को उत्तर प्रदेश सरकार के पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर पहुंचे, जहां उन्होंने पूर्व सांसद स्वर्गीय हरिनारायण राजभर के पैतृक आवास पर पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान मंत्री ने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी और पूर्व सांसद के निधन को पूर्वांचल की राजनीति के लिए बड़ी क्षति बताया।
पत्रकारों से बातचीत में ओमप्रकाश राजभर ने केंद्र सरकार द्वारा लाए गए महिला आरक्षण विधेयक की सराहना की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के प्रयासों से संसद का विशेष सत्र बुलाया गया है, जिसमें महिला आरक्षण और परिसीमन से जुड़े महत्वपूर्ण विधेयक पेश किए जा रहे हैं।
मंत्री ने कहा कि इस कानून के लागू होने के बाद लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण मिलेगा, जिससे राजनीतिक क्षेत्र में उनकी भागीदारी और मजबूत होगी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि परिसीमन प्रक्रिया के बाद लोकसभा सीटों की संख्या में भी वृद्धि होने की संभावना है।
विपक्ष पर प्रतिक्रिया देते हुए ओमप्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधा और उन्हें “महिला विरोधी” करार दिया। उन्होंने कहा कि जो लोग अपने ही परिवार से जुड़े मामलों पर चुप्पी साध लेते हैं, वे महिला सशक्तिकरण के सच्चे समर्थक नहीं हो सकते।
पंचायत चुनाव से जुड़े सवाल पर मंत्री ने कहा कि सरकार चाहती है कि चुनाव तय समय पर हों। उन्होंने बताया कि इसके लिए मतपत्र भी तैयार कर लिए गए हैं, लेकिन मामला अभी न्यायालय में लंबित होने के कारण प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ पा रही है।
इस मौके पर एमएलसी बिच्छीलाल राजभर, सुभासपा के महासचिव शिवेंद्र बहादुर सिंह, पार्टी नेता प्रवीण प्रकाश सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.




























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.