भाजपा के स्थापना दिवस पर योगी के पार्टी कार्यालय न जाने पर बोले अजय राय- पार्टी में अंदरखाने असंतोष

प्रयागराज/लखनऊ। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने भाजपा को निशाने पर लेते हुए कहा कि स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पार्टी कार्यालय नहीं पहुंचे। राय ने पत्रकारों से बातचीत में आरोप लगाया कि सत्ता और संगठन के बीच अंदरखाने असंतोष है।
उन्होंने कहा कि अगर मुख्यमंत्री कार्यक्रम में उपस्थित नहीं हो सकते थे तो कम से कम वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़ सकते थे। अजय राय ने भाजपा सरकार पर किसानों, युवाओं और महिलाओं से किए गए वादों को पूरा न करने का आरोप भी लगाया। उन्होंने कहा कि प्रयागराज और लखनऊ में युवाओं पर लाठीचार्ज किया गया और 69,000 शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थी अभी भी संघर्ष कर रहे हैं।
राय ने वाराणसी में गौवंश की दुर्दशा को लेकर भी सरकार पर सवाल उठाया और कहा कि प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र में गौमाता के गोवंश की ऐसी स्थिति है जिसे तुरंत सुधारने की जरूरत है।
इसके अलावा, अजय राय ने बताया कि कांग्रेस पार्टी ज्योतिबा फुले जयंती पर अधिवक्ता सम्मेलन का आयोजन करेगी। इस सम्मेलन में राज्यसभा सदस्य अभिषेक मनु सिंघवी और पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद शामिल होंगे। राय ने कहा कि कांग्रेस हमेशा देश और समाज को आगे बढ़ाने का काम करती रही है और ऐसे ही कार्यक्रमों के माध्यम से जनसंवाद को मजबूत करती रहेगी।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.



















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.