कांगड़ा में पैराग्लाइडिंग पायलट दुर्घटनाग्रस्त, रेस्क्यू अभियान जारी

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में स्थित विश्व प्रसिद्ध पैराग्लाइडिंग स्थल बीड़-बिलिंग से उड़ान भरने के बाद एक महिला पायलट दुर्घटनाग्रस्त हो गई। घायल पायलट कनाडा की निवासी बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार, महिला पायलट ने बीड़-बिलिंग से उड़ान भरी थी और उसके बाद आदि हिमानी चामुंडा की पहाड़ियों पर क्रैश लैंडिंग हुई। उड़ान के बाद से उसके संपर्क में कोई नहीं था।
हेलीकॉप्टर से रेस्क्यू टीम उतारी गई
आज सुबह रेस्क्यू अभियान के तहत हेलीकॉप्टर के जरिए पहाड़ी पर टीम उतारी गई। रेस्क्यू टीम महिला पायलट को खोजने में जुटी है, लेकिन अभी तक टीम का उनसे संपर्क नहीं हो पाया है। क्रैश लैंडिंग के दौरान महिला को लगी चोटों की गंभीरता और वर्तमान स्वास्थ्य की स्थिति का पता नहीं चल सका है।
जंगल में संभावित खतरे
महिला पायलट जिस क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हुई, वह पूरी तरह जंगल से घिरा हुआ है और यहां भालू व तेंदुए जैसे जंगली जानवर पाए जाते हैं। रेस्क्यू टीम ने यह भी चेतावनी दी है कि महिला को जानवरों से खतरा हो सकता है।
अधिकारियों ने बताया कि खोज अभियान जारी है और जैसे ही महिला पायलट का पता चलेगा, उसे सुरक्षित स्थान पर लाया जाएगा।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.