‘नकारात्मक राजनीति को जनता ने नकारा’, बीएमसी नतीजों पर बोले भाजपा नेता

महाराष्ट्र में बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) सहित 20 नगर निकायों के चुनाव परिणाम सामने आ चुके हैं। नतीजों में भाजपा और उसके सहयोगी दलों को बड़ी बढ़त मिलती दिख रही है। भाजपा नेताओं ने इन नतीजों को ऐतिहासिक बताते हुए इसे जनता के स्पष्ट समर्थन का संकेत करार दिया है।
भाजपा के राज्यसभा सांसद और राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने पार्टी की जीत पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह सफलता केवल महाराष्ट्र तक सीमित नहीं है। उन्होंने कहा कि इससे पहले बिहार और केरल में भी भाजपा को सकारात्मक जनादेश मिला था और अब महाराष्ट्र में नगर निगम चुनावों के नतीजे भविष्य के लिए उत्साहजनक संदेश दे रहे हैं। त्रिवेदी के मुताबिक, जनता ने नकारात्मक राजनीति करने वालों को करारा जवाब दिया है।
महाराष्ट्र की जनता का आभार
सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि महाराष्ट्र की धरती छत्रपति शिवाजी महाराज की भूमि है और यहां की जनता का समर्थन भाजपा के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रीय नेतृत्व और महाराष्ट्र में देवेंद्र फडणवीस के मार्गदर्शन में पार्टी लगातार आगे बढ़ रही है। उन्होंने चुनावी समर्थन के लिए महाराष्ट्र की जनता के प्रति आभार व्यक्त किया।
तरुण चुघ का कांग्रेस पर हमला
भाजपा महासचिव तरुण चुघ ने भी चुनावी नतीजों पर प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस और इंडी गठबंधन पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि देश की जनता पूरी तरह सजग है और पहाड़ से लेकर समुद्र तक हर क्षेत्र में कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों को लगातार हार का सामना करना पड़ रहा है।
तरुण चुघ ने राहुल गांधी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि हार की जिम्मेदारी दूसरों पर डालने से सच्चाई नहीं बदलती। उन्होंने दावा किया कि जनता कांग्रेस की नीतियों और कार्यशैली को वोट के जरिए जवाब दे रही है। चुघ के अनुसार, यह जीत भाजपा की उस राजनीतिक यात्रा का हिस्सा है, जिसकी शुरुआत वर्ष 2014 में हुई थी और जो लगातार आगे बढ़ रही है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.