पीएम मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति से की फोन पर बातचीत, दी ईद-नौरोज की शुभकामनाएं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन से फोन पर बातचीत की और उन्हें ईद तथा नौरोज के शुभकामनाएं दीं। इस दौरान दोनों नेताओं ने क्षेत्र में जारी तनाव और महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे पर हो रहे हमलों पर चिंता व्यक्त की।
पीएम मोदी का संदेश
प्रधानमंत्री ने बातचीत में कहा कि यह त्योहारों का समय पश्चिम एशिया में शांति, स्थिरता और समृद्धि लाने का अवसर है। उन्होंने क्षेत्र में हो रहे हमलों की निंदा की और कहा कि ऐसे हमले क्षेत्रीय स्थिरता के लिए खतरा हैं और वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाओं पर भी असर डालते हैं।
पीएम मोदी ने समुद्री मार्गों की स्वतंत्रता और सुरक्षा बनाए रखने की आवश्यकता पर जोर दिया। साथ ही, ईरान में रह रहे भारतीय नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में ईरान सरकार के सहयोग की सराहना की।
दोनों नेताओं ने साझा की आशा
बातचीत में दोनों पक्षों ने भरोसा जताया कि द्विपक्षीय सहयोग और संवाद से क्षेत्र में स्थिरता कायम रहेगी। उन्होंने आर्थिक और सुरक्षा सहयोग को मजबूत करने के प्रयास जारी रखने पर भी सहमति व्यक्त की।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.