गोवा में पीएम मोदी ने 77 फीट ऊंची भगवान राम की मूर्ति का किया अनावरण

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गोवा में श्री संस्थान गोकर्ण जीवोत्थम मठ में भगवान राम की 77 फीट ऊँची कांस्य मूर्ति का अनावरण किया। यह मूर्ति विश्व की सबसे ऊंची राम प्रतिमा मानी जा रही है। मठ परंपरा के 550 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में 27 नवंबर से 7 दिसंबर तक कई विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
मूर्ति के निर्माण का श्रेय मशहूर मूर्तिकार राम सुतार को जाता है, जो गुजरात में बनी ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ के लिए भी जाने जाते हैं। मठ परिसर में रोजाना 7,000 से 10,000 श्रद्धालुओं के आने की संभावना जताई गई है। वर्तमान मठ परिसर लगभग 370 साल पहले कर्नाटक के पर्तगल गांव में स्थापित किया गया था।
कर्नाटक के उडुपी में रोडशो और धार्मिक कार्यक्रम
गोवा से पहले पीएम मोदी ने कर्नाटक के उडुपी में रोडशो किया और श्री कृष्ण मठ में ‘लक्ष कंठ गीता पारायण’ कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने एक लाख से अधिक लोगों के साथ भगवद गीता के श्लोकों का पाठ किया। कार्यक्रम में छात्र, संत, विद्वान और विभिन्न क्षेत्रों के लोग शामिल हुए।
उडुपी में पीएम ने सुवर्ण तीर्थ मंटप का उद्घाटन किया और कनकदास से जुड़े पवित्र स्थल ‘कनकना किड़ी’ के लिए स्वर्ण आवरण समर्पित किया।
बीजेपी शासन मॉडल की सराहना
पीएम मोदी ने उडुपी में जनसंघ और बाद में बीजेपी के शासन मॉडल की प्रशंसा की। उन्होंने बताया कि 1968 में वीएस आचार्य के उडुपी नगर निगम में चुने जाने के बाद साफ-सफाई और जल निकासी में नया मॉडल स्थापित हुआ। पीएम ने कहा कि गीता के श्लोक एक साथ पढ़ने वाले इस आयोजन ने भारत की आध्यात्मिक शक्ति को विश्व के सामने उजागर किया।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.