दिल्ली-NCR में प्रदूषण का प्रकोप, गाजियाबाद का AQI 636 पहुंचा; सांस लेना हुआ मुश्किल

HIGHLIGHTS
- दिल्ली में सुबह तापमान 19 डिग्री सेल्सियस और आर्द्रता 77 प्रतिशत दर्ज की गई।
- विवेक विहार में एक्यूआई 508 और सोनिया विहार में 506 रहा।
- ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क V में एक्यूआई 486 दर्ज किया गया।
नई दिल्ली। नवंबर के पहले सप्ताह में ही दिल्ली-एनसीआर की हवा प्रदूषण के चलते बेहद खराब हो गई है। दिल्ली, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद और गुरुग्राम में वायु गुणवत्ता 'गंभीर' और खतरनाक श्रेणी में पहुंच गई है। जहरीली धुंध (स्मॉग) के कारण लोगों को सांस लेने में परेशानी, आंखों में जलन और गले में खराश जैसी दिक्कतें हो रही हैं।
कैसा है आज का मौसम?
मंगलवार सुबह 8:02 बजे दिल्ली का तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हल्की धूप के बीच मौसम धुंधला बना हुआ है। पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा से 11 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल रही है। वहीं, आर्द्रता 77 प्रतिशत और दृश्यता 10 किलोमीटर दर्ज की गई।
दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद और गुरुग्राम का AQI कितना है?
आंकड़ों के मुताबिक, गाजियाबाद में प्रदूषण की स्थिति सबसे ज्यादा चिंताजनक है। यहां शहर का औसत एक्यूआई 636 दर्ज किया गया है। दिल्ली और नोएडा के भी अधिकतर इलाकों में एक्यूआई 450 के पार पहुंच गया है।
दिल्ली
दिल्ली के ज्यादातर मॉनिटरिंग स्टेशनों पर वायु गुणवत्ता का स्तर 400 से ऊपर बना हुआ है और हवा 'गंभीर' श्रेणी में दर्ज की गई है।
| स्थान / स्टेशन | एक्यूआई |
|---|---|
| विवेक विहार | 508 |
| सोनिया विहार | 506 |
| आनंद विहार | 501 |
| पुठ खुर्द | 497 |
| पर्यटन विहार | 454 |
| नई दिल्ली (समग्र) | 451 |
| झंडेवालां | 436 |
| खेरा डाबर | 434 |
| नवजीवन विहार | 420 |
| रविंद्र नगर | 412 |
| आर.के. पुरम | 399 |
नोएडा एवं ग्रेटर नोएडा
नोएडा और ग्रेटर नोएडा में भी प्रदूषण का स्तर खतरनाक स्थिति में पहुंच गया है। ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क V में एक्यूआई 486 दर्ज किया गया।
| स्थान / स्टेशन | एक्यूआई |
|---|---|
| नॉलेज पार्क V (ग्रेटर नोएडा) | 486 |
| सेक्टर 128 | 468 |
| सेक्टर 94 | 466 |
| सेक्टर 36 | 463 |
| सेक्टर 78 | 451 |
| सेक्टर 29 | 449 |
| सेक्टर 52 | 431 |
| नोएडा (समग्र) | 429 |
| ओमिक्रॉन 1A (ग्रेटर नोएडा) | 423 |
| सेक्टर 100 | 422 |
| नॉलेज पार्क II (ग्रेटर नोएडा) | 421 |
गाजियाबाद
गाजियाबाद में वायु प्रदूषण की स्थिति पूरे एनसीआर में सबसे अधिक चिंताजनक बनी हुई है। यहां शहर का औसत एक्यूआई 600 के आंकड़े को पार कर 636 तक पहुंच गया है।
| स्थान / स्टेशन | एक्यूआई |
|---|---|
| गाजियाबाद (समग्र) | 636 |
| संजय नगर | 516 |
| राज नगर एक्सटेंशन | 516 |
| मोहन नगर | 515 |
| साहिबाबाद | 514 |
| इंदिरापुरम | 513 |
| सूर्य नगर | 509 |
| न्याय खंड 1 | 508 |
| नसबंदी कॉलोनी | 505 |
| इंद्रपुरी लोनी देहात | 504 |
| सेक्टर 62ए | 500 |
गुरुग्राम
गुरुग्राम में भी वायु गुणवत्ता बेहद खराब बनी हुई है। शहर के कुछ इलाकों में एक्यूआई 400 के पार दर्ज किया गया है।
| स्थान / स्टेशन | एक्यूआई |
|---|---|
| माता मंदिर रोड | 414 |
| मंडीखेड़ा | 408 |
| बालियावास | 385 |
| खोह | 382 |
| डीएलएफ फेज 2, सेक्टर 25 | 378 |
| सेक्टर 11 | 378 |
| डीएलएफ फेज 2 | 376 |
| मसाानी | 375 |
| डीएलएफ फेज 1 | 375 |
| सेक्टर 46 | 370 |
| गुरुग्राम (समग्र) | 364 |
मास्क लगाकर रखें सांसों को सुरक्षित
डॉक्टरों और स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने बच्चों, बुजुर्गों और अस्थमा तथा हृदय रोग से पीड़ित लोगों को बाहर निकलने से बचने और मास्क लगाने की सलाह दी है। प्रशासन भी स्थिति पर नजर रख रहा है और प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए जरूरी कदम उठा रहा है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.