दिवाली से पहले उज्ज्वला लाभार्थियों के खाते में आएगी सब्सिडी, CM योगी करेंगे 1,500 करोड़ ट्रांसफर

HIGHLIGHTS
- सब्सिडी की रकम आधार-प्रमाणित बैंक खातों में डीबीटी के जरिए भेजी जाएगी।
- लखनऊ के लोक भवन सभागार में मुख्य कार्यक्रम आयोजित होगा।
- मुख्यमंत्री प्रतीकात्मक रूप से कुछ लाभार्थियों को चेक भी सौंपेंगे।
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को प्रदेश की महिलाओं और उनके परिवारों को दीपावली का बड़ा उपहार देने जा रहे हैं। लखनऊ के लोक भवन सभागार में आयोजित कार्यक्रम में सीएम योगी प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत 1,500 करोड़ रुपये की सब्सिडी लाभार्थियों के आधार-प्रमाणित बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम से भेजेंगे। इस राशि से उत्तर प्रदेश के 1.89 करोड़ से अधिक पात्र परिवारों को लाभ मिलेगा।
लोक भवन में आयोजित होगा मुख्य कार्यक्रम
मंगलवार को लोक भवन सभागार में होने वाले मुख्य समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रतीकात्मक रूप से कुछ लाभार्थियों को चेक सौंपेंगे। इसके साथ ही सब्सिडी की राशि का हस्तांतरण किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री प्रदेशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं देने के साथ संबोधित भी करेंगे।
कार्यक्रम में शामिल होंगे मंत्री और अधिकारी
मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, खाद्य एवं रसद तथा नागरिक आपूर्ति मंत्री मनोज कुमार पाण्डेय और राज्य मंत्री सतीश चन्द्र शर्मा मौजूद रहेंगे। इनके अलावा शासन और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी तथा कई गणमान्य अतिथि भी कार्यक्रम में शामिल होंगे।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.




























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.