दिल्ली-NCR में प्रदूषण से बिगड़े हालात, कई इलाकों में AQI 400 के पार, ग्रेप-3 भी बेअसर

HIGHLIGHTS
- दिल्ली-NCR में वायु प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ रहा है।
- दिल्ली का औसत AQI सुबह 8 बजे 367 दर्ज किया गया।
- पंजाबी बाग में सबसे अधिक 433 AQI रिकॉर्ड हुआ।
दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ता जा रहा है। राजधानी के कई इलाकों में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 400 के पार पहुंच गया है। प्रदूषण पर नियंत्रण पाने के लिए ग्रेप-3 लागू होने के बावजूद हवा की गुणवत्ता में खास सुधार देखने को नहीं मिल रहा है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के सुबह 8 बजे जारी आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली का औसत AQI 367 दर्ज किया गया।
दिल्ली के कई इलाकों में AQI 400 के पार
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली के कई क्षेत्रों में प्रदूषण का स्तर बेहद खराब स्थिति में पहुंच गया है। अलीपुर में 402, आनंद विहार में 274, अशोक विहार में 318, आया नगर में 382, बदरपुर में 315, बवाना में 410, चांदनी चौक में 394, डीटीयू में 409, द्वारका सेक्टर-8 में 410 और आईजीआई एयरपोर्ट टर्मिनल-3 पर 339 AQI दर्ज किया गया।
इसके अलावा आईटीओ में 402, जहांगीरपुरी में 421, लोधी रोड में 251, मुंडका में 421, ओखला फेज-2 में 400, पटपड़गंज में 401, पंजाबी बाग में 433, रोहिणी में 418, विवेक विहार में 425, नरेला में 409 और नॉर्थ कैंपस में 409 AQI रिकॉर्ड किया गया।
नोएडा के सेक्टर-62 में AQI 414 पहुंचा
नोएडा में भी प्रदूषण का असर साफ नजर आ रहा है। CPCB के सुबह 8 बजे के आंकड़ों के अनुसार, सेक्टर-110 में 257, सेक्टर-116 में 285, सेक्टर-125 में 279, सेक्टर-150 में 232, सेक्टर-1 में 248 और सेक्टर-39 में 267 AQI दर्ज किया गया। वहीं, सेक्टर-62 में वायु गुणवत्ता सूचकांक 414 तक पहुंच गया, जो क्षेत्र में प्रदूषण की गंभीर स्थिति को दर्शाता है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.