बंदी सिंहों के समर्थन में पंजाब में प्रदर्शन, लुधियाना टोल फ्री, मोगा में गिरफ्तारी

पंजाब में आज विभिन्न किसान संगठनों ने बंदी सिंहों की रिहाई की मांग को लेकर सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक कई टोल प्लाजा पर वाहनों से शुल्क माफ कराने का कार्यक्रम तय किया गया था। लुधियाना में काॅमी इंसाफ मोर्चा ने लाडोवाल टोल को कुछ समय के लिए फ्री कराया।
मोगा में किसान लुधियाना-फिरोजपुर रोड स्थित दारापुर टोल और मोगा-जालंधर रोड पर कामालके टोल पर धरना देने पहुंचे। लेकिन जैसे ही किसान धरना शुरू करने लगे, पुलिस ने हस्तक्षेप किया और सभी प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया। टोल प्लाजा को पूरी तरह खाली कराया गया, ताकि यातायात बाधित न हो।
किसानों का कहना है कि उनका प्रदर्शन शांतिपूर्ण था और सिर्फ बंदी सिंहों की रिहाई की मांग के लिए आवाज उठाना था। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार और पुलिस ने उनके साथ अनुचित व्यवहार किया और तुरंत रिहाई की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि हिरासत में लिए गए सभी किसानों को रिहा नहीं किया गया तो आंदोलन और तेज होगा।
इस दौरान मौके पर मौजूद डीएसपी ने बताया कि किसानों ने स्वयं गिरफ्तारी दी और फिलहाल टोल प्लाजा पूरी तरह खाली है। स्थिति शांतिपूर्ण है और आम जनता को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हुई।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.