पुरकाजी: ब्लॉक प्रमुख पति पर भाजपा नेता को धमकी देने का आरोप, केस दर्ज

पुरकाजी। ब्लॉक प्रमुख पति धनप्रकाश पर भाजपा नेता मनोज चौहान को गाली देने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पुरकाजी थाना पुलिस ने भाजपा नेता की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
भाजपा नेता मनोज चौहान ने बताया कि तीन जनवरी को उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार ब्लॉक प्रांगण में जनसुनवाई और कंबल वितरण कार्यक्रम के लिए आए थे। कार्यक्रम की व्यवस्था मनोज चौहान ने सुनिश्चित की थी और मंत्री ने इस दौरान सैकड़ों लोगों की समस्याएं सुनी।
उनके अनुसार, चार जनवरी की सुबह ब्लॉक प्रमुख पति धनप्रकाश ने उन्हें फोन किया और बातचीत के दौरान गाली-गलौज करने के साथ जान से मारने की धमकी दी। मनोज चौहान ने इस कॉल को रिकॉर्ड कर लिया। इसके बाद उन्होंने रविवार को पुरकाजी थाने में शिकायत दर्ज कराई।
थाना प्रभारी जयवीर सिंह ने पुष्टि की कि शिकायत के आधार पर ब्लॉक प्रमुख पति धनप्रकाश के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। उधर, धनप्रकाश का कहना है कि आरोप निराधार हैं और ऑडियो की जांच करवाई जाए। उन्होंने यह भी दावा किया कि कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार उन्हें ब्लॉक में विकास कार्य करने की अनुमति नहीं दे रहे हैं।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.




















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.