इंडिगो संकट के बीच रेलवे का बड़ा कदम: 37 ट्रेनों में 116 कोच जोड़े, 4 स्पेशल ट्रेनें भी चलाई

नई दिल्ली: इंडिगो की रद्द उड़ानों से यात्रियों को लगातार परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके बीच रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए कदम उठाए हैं और अतिरिक्त कोच और स्पेशल ट्रेनों के जरिए यात्रा की उपलब्धता बढ़ा दी है।
देशभर की कुल 37 ट्रेनों में 116 अतिरिक्त कोच लगाए गए हैं, जो 114 से अधिक अतिरिक्त ट्रिप चलाएंगी। रेलवे के अनुसार, ये उपाय यात्रियों की बढ़ती मांग को देखते हुए किए गए हैं।
दक्षिणी रेलवे में सबसे अधिक सुधार
दक्षिणी रेलवे ने सबसे ज्यादा ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाए हैं। 18 ट्रेनों में चेयरकार और स्लीपर कोच जोड़कर यात्रियों की क्षमता बढ़ाई गई है। ये बदलाव 6 दिसंबर, 2025 से लागू होंगे।
उत्तरी और पश्चिमी रेलवे में भी बढ़ोतरी
उत्तरी रेलवे ने आठ ट्रेनों में 3AC और चेयरकार कोच जोड़े हैं। इससे प्रमुख रूट्स पर सीट की उपलब्धता बढ़ गई है। वहीं, पश्चिमी रेलवे ने चार प्रमुख ट्रेनों में 3AC और 2AC कोच जोड़कर सुविधाओं में सुधार किया है, जो 6 दिसंबर से लागू हैं।
चार स्पेशल ट्रेन सर्विस का एलान
यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने चार स्पेशल ट्रेन सर्विस भी शुरू की हैं। इनमें शामिल हैं:
-
गोरखपुर – आनंद विहार टर्मिनल – गोरखपुर स्पेशल (05591/05592): 7 से 9 दिसंबर, 2025 के बीच चार ट्रिप
-
नई दिल्ली – शहीद कैप्टन तुषार महाजन – नई दिल्ली रिजर्व्ड वंदे भारत स्पेशल (02439/02440): 6 दिसंबर, 2025
-
नई दिल्ली – मुंबई सेंट्रल – नई दिल्ली रिज़र्व्ड सुपरफास्ट स्पेशल (04002/04001): 6 और 7 दिसंबर, 2025
-
हज़रत निज़ामुद्दीन – तिरुवनंतपुरम सेंट्रल रिज़र्व्ड सुपरफ़ास्ट स्पेशल (04080): 6 दिसंबर, 2025 को वन-वे
रेलवे अधिकारियों का कहना है कि इन उपायों से इंडिगो की रद्द उड़ानों से उत्पन्न असुविधा कम होगी और यात्रियों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराई जा सकेगी।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.