रामलला के दर्शन और आरती का समय बदला, एक नवंबर से लागू होगी नई व्यवस्था

HIGHLIGHTS
- नई समय-सारणी रविवार, एक नवंबर से प्रभावी होगी।
- श्रद्धालु सुबह 7 बजे से रामलला के दर्शन कर सकेंगे।
- मंगला आरती सुबह 4:30 बजे आयोजित होगी।
ऋतु परिवर्तन के मद्देनजर अयोध्या के श्रीरामजन्मभूमि मंदिर में विराजमान श्रीरामलला की दैनिक दिनचर्या में बदलाव किया गया है। इसके तहत पूजा, आरती, भोग, विश्राम और दर्शन के समय में संशोधन किया गया है। नई समय-सारणी रविवार, एक नवंबर से लागू होगी।
फिलहाल मंदिर के पट सुबह 3:45 बजे खुलते हैं और रात 10:30 बजे बंद होते हैं। नई व्यवस्था के अनुसार अब सुबह 4 बजे मंदिर के पट खोले जाएंगे और रात 10 बजे बंद किए जाएंगे।
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के मीडिया सलाहकार सुभाष चंद्र सिंह ने बताया कि अर्चक प्रमुख आचार्य केशव ने नई समय-सारणी तैयार की है। इसके मुताबिक श्रद्धालुओं के लिए सुबह 7 बजे से दर्शन शुरू होंगे।
दोपहर 12:30 बजे से 1:30 बजे तक श्रीरामलला विश्राम करेंगे। पहले दोपहर में उनके विश्राम का समय केवल 30 मिनट था। रात में श्रद्धालु 9:15 बजे तक दर्शन कर सकेंगे। इसके बाद रात 9:30 बजे शयन आरती होगी और रात 10 बजे मंदिर के पट बंद कर दिए जाएंगे।
एक नवंबर से श्रीरामलला की नई दिनचर्या
मंदिर के पट खुलेंगे: सुबह 4:00 बजे
मंगला आरती: सुबह 4:30 बजे
श्रद्धालुओं के लिए दर्शन शुरू: सुबह 7:00 बजे
प्रातः बालभोग: सुबह 8:00 से 8:10 बजे तक
मध्याह्न विश्राम: दोपहर 12:30 से 1:30 बजे तक
शयन आरती: रात 9:30 बजे
मंदिर के पट बंद: रात 10:00 बजे
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.



















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.