राकेश पुंडीर बने मनरेगा बचाओ संग्राम के कोर्डिनेटर

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने समूचे प्रदेश में वरिष्ठ नेताओं को नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने मनरेगा बचाओ संग्राम अभियान को मजबूती देने के उद्देश्य से राकेश पुंडीर को मुजफ्फरनगर का कोर्डिनेटर नियुक्त किया है। रविवार को जारी सूची में उनके नाम की घोषणा की गई।
पूर्व जिलाध्यक्ष राकेश पुंडीर अब मनरेगा बचाओ संग्राम अभियान के तहत जिला और शहर स्तर पर गतिविधियों का समन्वय करेंगे। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि पार्टी की कार्य समिति समय-समय पर कोर्डिनेटरों के साथ बैठकों के माध्यम से अभियान की समीक्षा करेगी।
विश्लेषकों का कहना है कि उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस अपने वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं को जिला और शहर स्तर पर सक्रिय करने की दिशा में कदम बढ़ा रही है। इस नियुक्ति के जरिए पार्टी का उद्देश्य मनरेगा बचाओ संग्राम अभियान को अधिक प्रभावशाली और व्यापक बनाना है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.