राउरकेला प्लेन हादसा: भुवनेश्वर से आ रही फ्लाइट की खेत में इमरजेंसी लैंडिंग, बाल-बाल बचे यात्री

राउरकेला। भुवनेश्वर से राउरकेला की ओर आ रहा इंडिया वन एयर का सेसना ग्रैंड कारवां विमान शनिवार दोपहर तकनीकी समस्या के चलते खेत में उतारना पड़ा। दोपहर करीब 1:40 बजे विमान ने जलदा कंसर गाड़िया टोली इलाके में सुरक्षित आपात लैंडिंग की। विमान में 12 यात्रियों के अलावा दो पायलट सवार थे।
घटना में किसी की जान जाने की सूचना नहीं है। कोलकाता एयर ट्रैफिक कंट्रोल द्वारा आपात स्थिति की जानकारी मिलते ही राउरकेला जिला प्रशासन को अलर्ट किया गया। प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे और स्थिति का आकलन शुरू किया।
लैंडिंग के दौरान विमान का अगला पहिया क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि पीछे के दोनों पहिये सुरक्षित बताए गए हैं। इस घटना में पायलट, एक क्रू मेंबर समेत छह यात्रियों को हल्की चोटें आई हैं। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया।
सूचना मिलते ही पुलिस ने पूरे क्षेत्र को घेराबंदी में ले लिया और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए। फायर ब्रिगेड और एंबुलेंस की टीमें भी तत्काल मौके पर पहुंचीं। राउरकेला के एसपी नितेश वाधवानी स्वयं घटनास्थल पर पहुंचे, जबकि डीआईजी बृजेश राय ने भी स्थिति की निगरानी की।
घटना की खबर फैलते ही आसपास के इलाकों से बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए। फिलहाल विमान में आई तकनीकी खराबी की जांच की जा रही है और संबंधित एजेंसियां मामले की पड़ताल में जुटी हैं।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.