मुजफ्फरनगर में ठंड के चलते आज भी बंद रहेंगे स्कूल

मुजफ्फरनगर। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा के आदेश के बाद जिले के सभी स्कूलों में अवकाश बढ़ा दिया गया है। अब विद्यालय सोमवार से ही खोले जाएंगे।
जिलाधिकारी के निर्देश पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संदीप कुमार ने 24 दिसंबर को अवकाश की घोषणा की थी, जबकि 25 दिसंबर को क्रिसमस का अवकाश पहले ही था। नर्सरी से कक्षा आठ तक के सभी बोर्डों के स्कूलों में शीतकालीन अवकाश जारी रहेगा।
संदीप कुमार ने बताया कि जिलाधिकारी के आदेशानुसार 26 दिसंबर को भी नर्सरी से कक्षा आठ तक के विद्यालय बंद रहेंगे। इसके अलावा, उत्तर प्रदेश शासन ने 27 दिसंबर को गुरु गोविंद सिंह जयंती के अवसर पर सरकारी अवकाश घोषित किया है। ऐसे में जिले में रविवार तक स्कूलों में छुट्टी रहेगी और सोमवार से सभी विद्यालय सामान्य रूप से खुलेंगे।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.