सीमा हैदर ने छठवें बच्चे का नाम रखा 'भारत', बोलीं- इससे सुंदर नाम नहीं

नेपाल के रास्ते भारत आईं पाकिस्तानी मूल की सीमा हैदर फिर चर्चा में हैं। फरवरी 2026 में उन्होंने अपने छठे बच्चे को जन्म दिया था। अब गुरुवार को रबूपुरा स्थित अपने आवास पर उन्होंने हिंदू परंपरा के अनुसार नामकरण संस्कार आयोजित किया। नवजात बेटे का नाम सीमा और उनके पति सचिन मीणा ने मिलकर ‘भारत’ रखा।
नामकरण से पहले सीमा और परिवार की महिलाएं ढोल-नगाड़ों के साथ कुएं का पूजन करने पहुंचीं। रास्ते में ढोल की धुन पर परिवार की महिलाएं थिरकती रहीं। इसके बाद वे पास ही स्थित मंदिर में पहुंचकर कुएं का पूजन किया और नवजात बेटे के लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना की।
सीमा ने इस अवसर पर कहा, “हिंदू धर्म बहुत सुंदर है और हिंदू परंपराओं का हिस्सा होने पर मुझे गर्व है। बेटे के जन्म के बाद नामकरण संस्कार करना हमारे लिए बेहद खास होता है। यह हमारे परिवार के लिए दूसरा कुएं पूजन है, पहले यह संस्कार बेटी मीरा के जन्म पर किया गया था।”
‘भारत’ नाम रखने का कारण
सीमा ने बताया कि पंडित ने नाम का पहला अक्षर ‘भ’ सुझाया था। इसके बाद उन्होंने और सचिन ने मिलकर अपने बेटे का नाम ‘भारत’ रखने का निर्णय लिया। उन्होंने कहा, “भारत से सुंदर और कोई नाम नहीं हो सकता। मुझे भारत का समर्थन करना बहुत पसंद है और हर मैच में मैं भगवान से भारत की जीत की प्रार्थना करती हूं। जब भारत जीतता है, तो पूरा परिवार खुशी मनाता है। अब मैं पाकिस्तान नहीं लौटना चाहती और भारत में ही रहना चाहती हूं।”
नेपाल से भारत की यात्रा
सीमा हैदर वर्ष 2023 में अपने चार बच्चों के साथ नेपाल के रास्ते भारत आई थीं। उनकी मुलाकात सचिन मीणा से ऑनलाइन गेम PUBG बैटल ग्राउंड खेलते समय हुई थी। बाद में दोनों ने काठमांडू के एक मंदिर में शादी की थी। सीमा के पहले पति से चार बच्चे हैं और सचिन के साथ दो और बच्चों की मां बनीं। उन्होंने कई बार कहा है कि भारत अब उनका घर है और यहीं रहना उनका सपना है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.
























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.