मकर संक्रांति पर सेवा भाव, क्षेत्र में लगे खिचड़ी वितरण के स्टॉल

मेरठ। मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर रामराज और बहसूमा क्षेत्र में गुरुवार को सामाजिक संगठनों, व्यापारिक संस्थानों और जनप्रतिनिधियों की ओर से विभिन्न स्थानों पर खिचड़ी प्रसाद वितरण के कार्यक्रम आयोजित किए गए। सुबह से ही अलग-अलग इलाकों में लगाए गए स्टॉलों पर राहगीरों और श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।
रामराज क्षेत्र में भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के जिला संयोजक रोहित बंसल उर्फ मोनू बंसल के प्रतिष्ठान पर खिचड़ी प्रसाद वितरण का आयोजन हुआ। इस दौरान राहुल बंसल और राकेश रानी बंसल ने स्वयं श्रद्धालुओं को प्रसाद परोसा। कार्यक्रम में दिशा बंसल, सनी, गुरमीत गोस्वामी, मनीष राणा, बब्बू शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
सुदर्शन गोयल बुक डिपो के समीप सड़क किनारे स्टॉल लगाकर खिचड़ी के साथ पकौड़ी और चाय का वितरण किया गया। इस आयोजन में सुदर्शन गोयल, विकास बंसल, आशीष उपाध्याय, मोहन गोयल और नानू गोयल सक्रिय रूप से जुटे रहे और व्यवस्थाओं में सहयोग किया।
वहीं, अग्रवाल आयरन स्टोर के संचालक दीपक सिंघल और पंकज सिंघल ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर अपने प्रतिष्ठान के सामने खिचड़ी प्रसाद वितरित कराया, जिसे बड़ी संख्या में राहगीरों ने ग्रहण किया। आयोजन के दौरान अखिल सिंघल, लक्ष्य सिंघल, हेमंत, प्रशांत, प्रतीक, देव, यश और भरत सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
उधर, बहसूमा कस्बे में भाजपा नेता अमित गोयल के प्रतिष्ठान पर भी मकर संक्रांति के उपलक्ष्य में खिचड़ी प्रसाद वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ बिजनौर लोकसभा सांसद चंदन चौहान ने किया। इस अवसर पर व्यापार संघ बहसूमा के संगठन मंत्री अमित गोयल, व्यापार संघ के संरक्षक प्रमोद गर्ग, अमन गोयल सहित विभिन्न सामाजिक और व्यापारिक संगठनों के पदाधिकारी मौजूद रहे।
कार्यक्रम में सुभाष सेमवाल, सुधांशु पोखरियाल, धर्म जागरण खंड संयोजक ऋषभ गोयल, विनोद अग्रवाल, मोंटी धीमान, कपिल प्रजापति, राजपाल प्रजापति, जयपाल सिंह सहित बड़ी संख्या में नागरिकों ने भाग लिया।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.