अतीक परिवार में चौथी मौत के बाद बढ़ी हलचल, क्या बेटे के जनाजे में आएंगी फरार शाइस्ता परवीन?

HIGHLIGHTS
- शाइस्ता परवीन उमेश पाल हत्याकांड मामले में आरोपी हैं और लंबे समय से फरार हैं
- पुलिस ने शाइस्ता पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है
- असद अहमद की मौत के समय भी शाइस्ता के पहुंचने की चर्चा हुई थी
प्रयागराज। माफिया अतीक अहमद के परिवार में लगातार हो रही मौतों के बीच अब सबसे ज्यादा चर्चा फरार चल रही शाइस्ता परवीन को लेकर हो रही है। अतीक अहमद, अशरफ और असद के बाद परिवार में हुई चौथी मौत के बाद यह सवाल उठने लगा है कि क्या शाइस्ता अपने बेटे के सुपुर्द-ए-खाक में शामिल होने के लिए सामने आएंगी?
शाइस्ता परवीन लंबे समय से पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। उमेश पाल हत्याकांड में पुलिस ने उन्हें आरोपी बनाया है और उनके खिलाफ 50 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया है। ऐसे में बेटे के अंतिम संस्कार में उनकी मौजूदगी को लेकर पुलिस और लोगों की नजरें बनी हुई हैं।
अप्रैल 2023 में जब झांसी में एसटीएफ के साथ मुठभेड़ में असद अहमद की मौत हुई थी, तब भी संभावना जताई गई थी कि शाइस्ता अपने बेटे को आखिरी बार देखने पहुंच सकती हैं, लेकिन वह नहीं आईं।
इसके बाद 16 अप्रैल 2023 को कसारी-मसारी कब्रिस्तान में अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ को सुपुर्द-ए-खाक किया गया था। उस समय भी शाइस्ता के अंतिम संस्कार में पहुंचने की चर्चा हुई थी, लेकिन बाद में यह केवल अफवाह साबित हुई। वह अपने पति के जनाजे में भी शामिल नहीं हुई थीं।
उमेश पाल हत्याकांड मामले में वांछित शाइस्ता परवीन फरारी के बाद से पुलिस की तलाश में हैं। अब परिवार में एक और मौत के बाद फिर से सवाल उठ रहे हैं कि क्या इस बार वह बेटे के अंतिम सफर में शामिल होंगी या पहले की तरह दूर रहेंगी।
एसटीएफ और अन्य जांच एजेंसियां अलर्ट
शाइस्ता परवीन के बेटे के सुपुर्द-ए-खाक में शामिल होने की संभावना को देखते हुए प्रयागराज कमिश्नरेट पुलिस, एसटीएफ और अन्य जांच एजेंसियां सतर्क हो गई हैं।
शाइस्ता लंबे समय से फरार चल रही हैं और जांच एजेंसियां उनकी गतिविधियों पर नजर बनाए हुए हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि किसी भी स्थिति से निपटने के लिए जरूरी तैयारियां की जा रही हैं।
हालांकि, शाइस्ता परवीन के आने को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.




















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.