अमेठी में भाजपा कार्यकर्ताओं से मिलीं स्मृति ईरानी, कई कार्यक्रमों में हुईं शामिल

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के हालिया अमेठी दौरे के बाद अब पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के जिले में पहुंचने से राजनीतिक सरगर्मियां एक बार फिर तेज हो गई हैं। बुधवार को अमेठी सीमा में प्रवेश करते ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। जगह-जगह फूल-मालाओं और नारों के साथ समर्थकों ने उनका अभिनंदन किया।
अपने दौरे के दौरान स्मृति ईरानी मुसाफिरखाना में आयोजित भाजपा कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल हुईं। इस दौरान उन्होंने संगठन को मजबूत करने और लगातार जनसंपर्क बढ़ाने पर जोर देते हुए कार्यकर्ताओं को सक्रिय रहने की सलाह दी। उनके आगमन से स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा गया।
इसके बाद वह सिंहपुर ब्लॉक के पूरे ठकुराइन मजरे मत्तेपुर गांव भी पहुंचीं, जहां उन्होंने वरिष्ठ भाजपा नेता रमेश तिवारी के भाई बृजेश तिवारी के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने परिजनों से मुलाकात कर संवेदना जताई और कुछ समय उनके साथ बिताया।
राजनीतिक हलकों में स्मृति ईरानी का यह दौरा काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही राहुल गांधी ने भी अमेठी का दौरा कर कार्यकर्ताओं से मुलाकात की थी। ऐसे में दोनों प्रमुख नेताओं की सक्रियता को क्षेत्र में राजनीतिक समीकरण साधने की कोशिश के रूप में देखा जा रहा है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.




















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.