सिस्टम सुधार संगठन ने निकाला ट्रैक्टर मार्च, आगरा-बरहन मार्ग हुआ जाम

आगरा: एत्मादपुर में सिस्टम सुधार संगठन के प्रदेश अध्यक्ष अंशुमन ठाकुर के नेतृत्व में किसानों ने एक ट्रैक्टर मार्च निकाला, जिसमें बड़ी संख्या में किसान शामिल हुए। मार्च के चलते आगरा-बरहन मार्ग पूरी तरह जाम हो गया।
बरहन रोड से तहसील मुख्यालय की ओर मार्च शुरू हुआ, लेकिन रास्ते में पुलिस ने बैरिकेडिंग और बुलडोजर लगाकर किसानों को आगे बढ़ने से रोक दिया। इससे नाराज किसान बरहन रोड पर ही धरने पर बैठ गए और प्रदर्शन तेज हो गया।
किसान संगठन ने कहा कि वे क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं को लेकर तहसील मुख्यालय तक पहुंचना चाहते थे। सड़क जाम और पुलिस की रोक-टोक के कारण इलाके में आवागमन प्रभावित रहा। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया और एसडीएम सुमित कुमार सिंह भी स्थिति का जायजा लेने के लिए मौके पर पहुंचे।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.




















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.