संभल की तमन्ना हरिद्वार से लाईं गंगाजल, पुलिस सुरक्षा में हुआ जोरदार स्वागत

संभल: असमोली थाना क्षेत्र के गांव बदनपुर बसेई की मुस्लिम युवती तमन्ना उर्फ तुलसी जिसने तीन साल पहले हिंदू युवक अमन त्यागी से कोर्ट मैरिज की थी, शनिवार को हरिद्वार से कांवड़ लेकर अपने गांव पहुंचीं। तमन्ना का बुर्का पहनकर कांवड़ लाते हुए कई वीडियो इंटरनेट मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहे हैं।
जैसे ही जत्था संभल जिले की सीमा में प्रवेश किया, ग्रामीणों और स्थानीय हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने उनका पुष्पवर्षा कर गर्मजोशी से स्वागत किया। पुलिस की सुरक्षा में यह जत्था मनौटा के शिविर तक पहुंचाया गया, जहां जलपान की व्यवस्था की गई।
बजरंग दल के कार्यकर्ता भी दंपती का स्वागत करने के लिए मौजूद रहे। असमोली थाना प्रभारी निरीक्षक मोहित चौधरी पुलिस बल के साथ मौके पर तैनात थे।
सूत्रों के अनुसार, तमन्ना और अमन आज क्षेमनाथ शिवालय में जलाभिषेक करेंगे। रात भर पुलिस उनकी निगरानी करेगी और दंपती अपने गांव में ही रुकेगा।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.