मणिपुर में फिर तनाव: उखरुल में गोलीबारी, छह लोग घायल

मणिपुर में एक बार फिर तनावपूर्ण हालात देखने को मिले हैं। शुक्रवार को उखरुल जिले के सिनाकेथेई और मुल्लम गांवों के बीच दो अलग-अलग समुदायों से जुड़े सशस्त्र समूहों के बीच गोलीबारी की घटना हुई, जिसमें कुल छह लोग घायल हो गए।
पुलिस के अनुसार, घायलों में तीन लोग कुकी समुदाय और तीन लोग नगा समुदाय से संबंधित हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल घटना के कारणों और परिस्थितियों को लेकर विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है।
इस बीच, राज्य के चूड़चंदपुर जिले में भी स्थिति तनावपूर्ण रही। यहां जातीय हिंसा से प्रभावित विस्थापित लोगों ने शुक्रवार को प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने अपनी समस्याओं को लेकर जिला उपायुक्त के माध्यम से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को एक ज्ञापन सौंपा और राहत व पुनर्वास से जुड़ी मांगें रखीं।
मणिपुर में हाल के दिनों में लगातार अलग-अलग स्थानों पर तनाव और हिंसा की घटनाएं सामने आ रही हैं, जिससे स्थानीय लोगों में चिंता का माहौल बना हुआ है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.