‘टटीरी’ विवाद: सपा ने की महिला आयोग से बादशाह के खिलाफ सख्त कदम उठाने की अपील

समाजवादी पार्टी (सपा) लोहिया वाहिनी के जिला अध्यक्ष शशिकांत गौतम ने प्रसिद्ध गायक और रैपर बादशाह के नए गीत 'टटीरी' में स्कूली छात्राओं के प्रति इस्तेमाल की गई भाषा पर कड़ा एतराज जताते हुए राष्ट्रीय महिला आयोग में शिकायत दर्ज कराई है।
शशिकांत गौतम ने आयोग को पत्र भेजकर गायक और गीत के निर्माता के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने आग्रह किया कि गीत के प्रसारण पर तुरंत रोक लगाई जाए और भविष्य में इस तरह की आपत्तिजनक सामग्री के प्रसारण को रोकने के लिए कड़े कदम उठाए जाएं।
सपा नेता ने अपनी शिकायत में कहा कि यह गाना महिलाओं के प्रति गलत संदेश फैलाता है और उनकी गरिमा को ठेस पहुंचाता है। उन्होंने इसे भारतीय संस्कृति और मूल्यों के खिलाफ बताया और आयोग से तत्काल संज्ञान लेने की अपील की।
संगीत उद्योग में फिर उठे सवाल
इस शिकायत के बाद उम्मीद की जा रही है कि राष्ट्रीय महिला आयोग इस मामले की गंभीरता को देखते हुए उचित कार्रवाई करेगा। यह घटना संगीत उद्योग में सामग्री की सेंसरशिप और सामाजिक जिम्मेदारी पर बहस को फिर से जोर दे सकती है।
बादशाह ने मांगी माफी
मामले के बढ़ने पर बादशाह ने एक वीडियो जारी कर माफी मांगी। उन्होंने कहा कि वे खुद हरियाणा से हैं और हरियाणा की महिलाओं के प्रति ऐसा कोई कदम जानबूझकर नहीं उठा सकते। उन्होंने कहा कि उनके गाने के बोल से किसी को ठेस पहुंची है, इसके लिए उन्हें खेद है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.