खतौली में भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा, हाथों में तिरंगा लेकर कार्यकर्ताओं ने लगाए देशभक्ति के नारे

HIGHLIGHTS
- तिरंगा यात्रा में भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. सुधीर सैनी समेत कई पदाधिकारी शामिल हुए
- कार्यकर्ताओं ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारे लगाए
- क्षेत्रीय उपाध्यक्ष और जिला महामंत्री सहित अन्य नेता भी रहे मौजूद
मुजफ्फरनगर। खतौली विधानसभा के खतौली मंडल में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ओर से तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा में भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. सुधीर सैनी, जिला मंत्री अनुज सहरावत समेत पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए।
कार्यकर्ता हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारे लगाते हुए यात्रा में आगे बढ़े। इस दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह नजर आया।
तिरंगा यात्रा में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष प्रदीप सैनी, मंडल प्रभारी एवं जिला महामंत्री सुनील दर्शन, पूर्व जिला अध्यक्ष रूपेन्द्र सैनी, जिला मंत्री विनीत चौहान, मंडल अध्यक्ष प्रवीण ठकराल और कार्यक्रम संयोजक मोनू मंगवानी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।
तिरंगा यात्रा के जरिए राष्ट्रप्रेम, एकता और देश के प्रति समर्पण का संदेश दिया गया। भाजपा नेताओं ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है और हर भारतीय के मन में राष्ट्रभक्ति की भावना हमेशा बनी रहनी चाहिए।
कार्यक्रम के सफल आयोजन पर जिला मंत्री अनुज सहरावत ने पार्टी के सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और आयोजकों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की एकजुटता और उत्साह ने तिरंगा यात्रा को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.


















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.