संजौली मस्जिद की ऊपरी मंजिल को गिराने का कार्य फिर हुआ शुरू

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में विवादित संजौली मस्जिद की ऊपरी मंजिलों को गिराने का कार्य शुरू हो गया है। पहले दो मंजिलों को हटाया जा चुका था, जबकि शेष एक मंजिल का काम लंबित था। विभाग से बजट मंजूरी मिलने के बाद अब यह कार्य फिर से शुरू किया गया है।
प्रदेश वक्फ बोर्ड के अनुसार, मस्जिद कमेटी के सहयोग से अवैध घोषित तीनों ऊपरी मंजिलों को एक महीने के भीतर हटाने का काम पूरा कर लिया जाएगा।
राज्य संपदा अधिकारी केडी मान ने बताया कि नगर निगम आयुक्त को पहले ही अवैध घोषित ऊपरी मंजिलों को हटाने के निर्देश दिए गए थे। पहले डेढ़ मंजिल को हटा दिया गया था, लेकिन बजट की कमी के कारण कार्य रुका हुआ था। अब बजट की मंजूरी मिलने के बाद शेष डेढ़ मंजिल को हटाने का कार्य शुरू कर दिया गया है।
निचली दो मंजिलों (ग्राउंड फ्लोर और फर्स्ट फ्लोर) पर प्रदेश हाईकोर्ट ने यथास्थिति बनाए रखने का आदेश दिया है। वहीं, ऊपरी तीन मंजिलों को हटाने का कार्य प्रशासन अपने स्तर पर कर रहा है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.




























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.