मंडलायुक्त ने शामली तहसील और कलक्ट्रेट का किया औचक निरीक्षण, दिए दिशा निर्देश

शामली। मंडलायुक्त सहारनपुर डॉ. रुपेश कुमार ने शनिवार को शामली तहसील और नवीन कलक्ट्रेट का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यालयों में साफ-सफाई, अभिलेखों के रख-रखाव और न्यायालय में लंबित प्रकरणों की समीक्षा की। इस दौरान अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।
तहसील कार्यालय में उन्होंने एसडीएम न्यायालय में लंबित वादों का जायजा लिया। पांच वर्ष से अधिक लंबित प्रकरणों की समीक्षा के बाद उन्होंने निर्देशित किया कि एक से तीन वर्ष तक लंबित मामलों का निस्तारण तेज किया जाए। साथ ही राजस्व वसूली, अग्निशमन यंत्र की उपलब्धता, कीटनाशक छिड़काव और सेवा अभिलेखों की स्थिति की जानकारी ली।
मंडलायुक्त ने अलमारियों में रखी फाइलों की भी जांच की और देखा कि अभिलेख सुचारू तरीके से रखे गए हैं। इसके बाद आरके ऑफिस भू-अभिलेखागार में ग्राम सुन्ना का बस्ता सूची के अनुसार चेक किया गया, जो पूरी तरह सही पाया गया। उन्होंने नियमित साफ-सफाई और अभिलेखों के सुरक्षित रख-रखाव पर जोर दिया।
इसके बाद डॉ. रुपेश कुमार ने नवीन कलक्ट्रेट का निरीक्षण किया। उन्होंने मीटिंग हॉल, जिलाधिकारी और अपर जिलाधिकारी कार्यालय, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग हॉल और संयुक्त कार्यालय का जायजा लिया और पटलवार जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को कार्यवाही और रख-रखाव को बेहतर बनाने के लिए जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.