हिमाचल प्रदेश
मंत्रियों और अधिकारियों के बीच नहीं है कोई टकराव, बेवजह दिया जा रहा तूल: सुक्खू

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने स्पष्ट किया है कि प्रदेश में मंत्रियों और अधिकारियों के बीच किसी भी तरह का विवाद नहीं है। दिल्ली में मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि प्रशासनिक कामकाज के दौरान कभी-कभी विचारों में मतभेद सामने आ सकते हैं, लेकिन इसे विवाद का रूप देना सही नहीं है।
सुक्खू ने कहा कि ऐसे मतभेद पहले भी होते रहे हैं और आगे भी हो सकते हैं, लेकिन इन पर आवश्यकता से अधिक ध्यान देने की कोई जरूरत नहीं है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सभी अधिकारी ईमानदारी और पूरी निष्ठा के साथ अपने कर्तव्य निभा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि सरकार और प्रशासन के बीच तालमेल मजबूत है और प्रदेश के विकास कार्य बिना किसी रुकावट के लगातार जारी हैं।
Discussion
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.