अयोध्या समेत 19 जिलों की कचहरियों को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप

अयोध्या सहित प्रदेश के 19 जिलों की अदालतों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद हड़कंप मच गया। ई-मेल के जरिए मिली इस सूचना के बाद संबंधित जिलों में कचहरी परिसरों को एहतियातन खाली करा लिया गया।
सूचना मिलते ही प्रशासन हरकत में आ गया और अदालत परिसर में मौजूद वकीलों, कर्मचारियों और वादकारियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। पूरे क्षेत्र को घेरकर सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गई है।
तलाशी अभियान जारी
मौके पर बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वायड की टीमें पहुंच चुकी हैं। हर कोने की बारीकी से जांच की जा रही है, ताकि किसी भी संभावित खतरे को समय रहते टाला जा सके। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि स्थिति पर पूरी नजर रखी जा रही है और घबराने की जरूरत नहीं है।
जांच में जुटी एजेंसियां
धमकी भरा ई-मेल किसने भेजा और इसके पीछे क्या मकसद है, इसकी पड़ताल की जा रही है। संबंधित साइबर टीम भी जांच में शामिल हो गई है।
सीजेएम ने सुरक्षा प्रबंधों की निगरानी अपने स्तर से शुरू कर दी है, जबकि सीओ सिटी समेत भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और शांति बनाए रखने की अपील की है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.